वन विभाग क़ी बड़ी कार्यवाही अंतर्राज्जिय वन गिरोह सदस्य लकड़ी से भरे 3 बाईक रेढ़े छोड़ हुए फरार
रुड़की रेज के भगवानपुर क्षेत्र मे वन विभाग क़ी बड़ी कार्यवाही देखने को उस वक़्त मिली जब वन क्षेत्रधिकारी सतेंद्र सिंह नेगी और वन दरोगा आशुतोष नीम ने मिलकर अंतरराजजीय वन माफियाओ पर कार्यवाही कर 3 आम क़ी लकड़ी से भरे बाईक रहड़े को चौकी लेकर आगये और आगे क़ी विभागीय कार्यवाही मे जुट गये
दरअसल आप को बता दे क़ी भगवानपुर खाद फैक्ट्री के सामने वाले सैकड़ो बीघा आम के बाग़ पर वन माफियाओ ने रात के अंधरे चुप चाप लगभग कई सौ पेड़ो का बाग़ उड़ा डाला और वन विभाग को कानो कान खबर तक नहीं हुई मगर इस बार दिन वन माफियाओ का नहीं बल्कि वन विभाग के काबिल अधिकारी सतेंद्र सिंह नेगी और आशुतोष नीम का था जिन्होंने रात के समय सूझबूझ से फील्डिंग लगाई और अंतराजिय वन माफियाओ पर नकेल कस दीं हालाकि रात का फायदा उठाकर माफिया लकड़ियों से भरे रेडे छोड़ भाग गये
आप को बतादे क़ी इस वक़्त माफिया हर जगह आम के बागो पर जाल बिछाये हुए है जिसपर वन अधिकारियो ने वन माफियाओ पर पैनी नजर बनाये हुए है यही कारण है मिशन आशुतोष रात के समय सफल साबित हुआ
वही सूत्रों के द्वारा मिल रही जानकारी के अनुसार लव्वा खानपुर चूड़ियाला भगवानपुर सिकंदरपुर खुब्बनपुर मे आम के बाग़ पर जल्द आरी चल सकती है जिसपर वन विभाग किस तरह कार्यवाही का जाल बिछाता है वह भविष्य के गर्भ मे मौजूद है