हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने बैरागी कैंप में कल होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठकें कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में नई संहिताओं, राज्य सरकार के विकास कार्यों, चार धाम यात्रा और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
हरिद्वार पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई आपराधिक संहिताएँ— भारतीय नागरिक sshits लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर लागू की गई हैं। इन संहिताओं से न्याय व्यवस्था अधिक प्रभावी और सरल बनेगी, जिससे आम लोगों को समय पर न्याय मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड कई मामलों में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों से आए शरणार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने कानून बनाए हैं, जिससे उन्हें वैधानिक अधिकार मिल सकें।
वहीं आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी सरकार पूरी तरह तैयार है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
गौरतलब है की उत्तराखंड की सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में कल एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है उत्तराखंड की सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे माना जा रहा है की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक बड़ी सभा के माध्यम से अमित शाह प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे ।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *