मेडिकल स्टोर में घुसा रसल वाइपर नामक जहरीला सांप

हरिद्वार में एक मेडिकल स्टोर में अचानक जहरीला सांप घुस जाने से आस पास अफरा तफरी मच गई। दरअसल हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर में जैसे ही दुकानदार और ग्राहकों ने रसल वाइपर प्रजाति के सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। और अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। जैसे जैस आस पास के दुकानदारों और राहगीरों ने दुकान में जहरीला सांप देख रहे थे मानो पैरों तले से जमीन खिसक रही थी हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था हालांकि सांप की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और अपने साथ लेकर चली गई। वही विभाग की रेस्क्यू टीम ने बताया कि रसल वाइपर प्रजाति का सांप बेहद जहरीला और खतरनाक सांप होता है। जिसके काटने से ज्यादातर मामलों में मौत हो जाती है। जिससे बचने और सुरक्षित रहने की जरूरत है इस मौके पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *