रुड़की के दो राइस मिल पर आई आई टी खड़गपुर और आर एफ सी की टीम ने बारीकी से चावल का निरीक्षण किया।इस दौरान टीम ने राइस मिलों में रखे धान की लंबाई चौड़ाई और रिकवरी की विस्तार से जांच की।इस दौरान आई आई टी खड़गपुर की टीम ने राइस मील को चलवाकर कुंटल चावल की रिकवरी की भी जांच की।गौरतलब है कि केंद्र सरकार को राइस मिल यूनियन द्वारा कम धान से चावल की कम रिकवरी की शिकायत की गई थी जिसे केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के रुड़की स्थित बालाजी राइस मिल और आर आर इंटरनेशन राइस मिल का बारीकी से निरीक्षण किया जहां पर चावल की पूरी जानकारी जुटाई गई ।आई आई टी और आर एफ सी की टीम से राइस गोदाम स्वामियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।इस मौके पर आई आई टी के प्रोफेसर्स के अलावा आर एफ सी की डिप्टी आर एम ओ अनु जैकरे,मैनेजर केशर सिंह पंवार, सीनियर मार्केटिंग इंस्पैक्टर मोहम्मद शाहिद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रुड़की के दो राइस मिल में पहुंची खड़गपुर आई आई टी और आर एफ सी की टीम,धान की रिकवरी की जांच में जुटी टीम