मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी की चुनाव से पहले हिंदू भाइयों को बड़ी सौगात.. मुस्लिम नाम वाले गावों का नाम बदला. भगवानपुर ब्लॉक का ओरंगजेबपुर होगा शिवाजी नगर.. विकास नहीं होगा नाम कितने ही बदलवालों भाइयों

रुड़की। जनभावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार जिलों के 17 गांवों के नामों को बदलने की घोषणा की है। इसमें सबसे ज्यादा हरिद्वार जिले के दस गांव शामिल हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर ब्लाक के औरंगजेबपुर का नाम अब शिवाजी नगर होगा। बाहदराबाद के गाजीवाली का आर्यनगर एवं चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर रखा गया है। नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट्ट का नाम मोहनपुर जट्ट एवं खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर रखा गया है। खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नंदपुर एवं खानपुर का नाम श्री कृष्णनगर रखा गया है। रूड़की ब्लॉक के अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजय नगर रखा गया है। रूड़की नगर निगम क्षेत्र के सलेमपुर राजपूताना का शूरसेन नगर एवं आसफनगर का देवनारायण नगर रखा गया है। देहरादून जिले में नगर निगम क्षेत्र के मियावाला का नाम रामजीवाला कर दिया गया है।विकास नगर ब्लॉक के पीरवाला का नाम केसरी नगर एवं चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर रखा है। सहसपुर ब्लॉक के अब्दुलापुर का नाम अब दक्षनगर होगा। नैनीताल जिले के नवाबी रोड का नाम अटल नगर एवं पन चक्की से आईटी मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हो गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम अब कौशल्या पुरी होगा।
वही धीरे धीरे कानाफुसी भी शुरू हो गयी है क्या सीएम धामी ने अभी से चुनावी तैयारिया शुरू कर दी है जो विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर गांवो के नाम बदलने का खेला कर दिया सुनने मे अजीब है मगर सच है

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *