घाड टीवी भगवानपुर मक्खनपुर के गंदे नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कप मच गया सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। सिविल हॉस्पिटल के एमरजेंसी प्रभारी डॉ भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि 108 अमूलेन्स भगवानपुर से एक नवजात शिशु के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं जो अज्ञात है जिसके माता पिता के नाम का भी कोई पता नहीं है। उन्होंने बताया कि नवजात का शव कीचड़ में सना हुआ है शव किसी बच्ची का है जिसके शरीर पर किसी तरह के कोई निशान भी नजर नहीं आ रहे हैं।फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नवजात की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही नवजात की मौत का पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। एक तरफ उत्तराखंड सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तमाम तरह के अभियान चला रही है वहीं कुछ हैवान अपनी बेटियों को मौत के आगोश में भेज रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि अभी सरकारों को कठोर निर्णय लेने होंगे।
