प्रदेश में जहाँ 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी ) का कानून लागू हुआ । तो वही इस कानून को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं अब डोईवाला में अधिवक्ताओं ने एक दिन का कार्य बहिष्कार कर यूसीसी के तहत ऑनलाइन शादी का रजिस्ट्रेशन और वसीयत को पेपरलेस किए जाने की प्रक्रिया को लेकर अपना रोष व्यक्त किया अधिवक्ताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया के तहत अधिवक्ताओं को उपरोक्त कार्यो से बाहर किया जा रहा है वर्तमान समय में काफी संख्या में अधिवक्ता इस कार्य से जुड़े हुए हैं जो की इस तरह की व्यवस्था के लागू होने से अपने कार्यों से बाहर हो जाएंगे । अधिवक्ताओ ने डोईवाला उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करी की इस प्रक्रिया को तुरंत बदला जाए अन्यथा अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा ।
