:लोहाघाट में श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश पर लोहाघाट के रामलीला मैदान में चल रहे 13 वे होली रंग महोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हुआ समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल , एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर, जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , चंपावत पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे रहे सभी अतिथियों ने रामलाल कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता तथा सदस्यों के इस शानदार प्रयास की सराहना की कहा इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं तो वही महोत्सव के समापन पर बिस्जुला, सुई पऊ के होलियारों के अलावा डेंसली, कलीगाव की महिला होलियारों ने कुमाऊनी खड़ी होली का शानदार गायन कर दर्शकों का दिल जीत लिया तो वही राम लीला कमेटी की महिला व पुरुष होली ने होली का शानदार प्रदर्शन किया इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शकों ने होली का आनंद उठाया कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने कहा यह हमारी धरोहर को बचाने का प्रयास है कहा अगले वर्ष होली महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा उन्होंने होली रंग महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिए समस्त सहयोगियों व क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया तो वही रूमा झूमा के नन्हे कलाकारों ने भी होली डांस कर दर्शकों का दिल जीता तो वही एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर ने महिला होलियारों के साथ कदम से कदम मिलाकर होली गायन कर होलीयारों का उत्साह बढ़ाया मालूम हो लोहाघाट की होली पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध होलिया में से एक है
