अभिषेक राकेश की दहाड़ 24 घंटो मे पुहाना मे लगा अधिकारियो का जमावड़ा

भगवानपुर के पुहाना में नेशनल हाईवे अंडरपास पर जलभराव से स्थिति विकट हो गई थी निरीक्षण के लिए भगवानपुर विधायक ममता राकेश नेशनल हाईवे के अधिकारियों के साथ पहुंची थी और तीन दिन का समय दिया था कि अगर इस समस्या का समाधान न हुआ तो वो धरना प्रदर्शन करेंगी , 24 घंटे के भीतर ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की और नेशनल हाईवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे स्थानीय विधायक ममता राकेश और ग्रामीण भी पहुंचे जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिल सके इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की रामचंद्र ने मीडिया को बताया कि उनकी प्राथमिकता है इस तरह की समस्याओं का निराकरण हो सके उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारी साथ है और जहां जहां भी जलभराव है वो उसे जल्द ही कार्य शुरू कर देंगे ,,

कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों से तीन दिन का वक्त बोला था आज 24 घंटे हुए और अधिकारी पहुंच गए अगर जलभराव से जनता को निजात नहीं मिल पाती है तो वो धरना देने से पीछे नहीं हटेंगी ,,,

कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश और स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नेशनल हाईवे के अधिकारी पहुंच तो गए है लेकिन उनकी समस्या का समाधान हो जाए तो बड़ी बात है एक ग्रामीण ने बताया कि उनका मकान सालों साल से पानी में खड़ा है जलभराव बहुत ज्यादा है और वो परेशान आ चुके है ,,,

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *