मंगलौर के बड़े मदरसे में जमे के बाद आज उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टीम पहुँची और वहाँ मौजूद मुस्लिम वर्ग के लोगों से से बात की और भिक्षा के बदले शिक्षा प्राप्त करने की बात कही उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार जिले में उत्तराखंड पुलिस की 4 टीमें लगी हुई है जो गरीब बच्चों को नशे और भीख की लत से निकालने के प्रयासों में लगी हुई है उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग अपने अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराए अगर दाखिले में किसी तरह की दिक्कतें आती है तो उन्हें कॉल करें वह सभी की समस्याओं का निदान करेंगे
इस मौके पर मदरसे के मुफ़्ती मासूम कासमी ने भी उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य को सराहा और कहा की कुरान में मौजूद आयत करीमा में भी पढ़ने को लेकर ज़िक्र है इस लिए मुसलमानों को पढ़ाई पर ज़्यादा से ज़्यादा धयान देना होगा
उत्तराखंड पुलिस की मुहिम भिक्षा नही शिक्षा ,