एक बार फिर उठी रुड़की को जिला बनाने की मांग

रुड़की को जिला बनाने की मांग को लेकर आज लोकतांत्रिक जन मोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी के नेतृत्व में चंद्रशेखर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तमाम राजनीतिक व राजनीतिक लोगों का भी लोजमो के इस धरने कल समर्थन मिला। धरना प्रदर्शन के दौरान रुड़की को जल्द जिला बनाने की मांग रखी गई। लोकतांत्रिक जनमोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रुड़कीवासियो को हरिद्वार जाने के लिए 30 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करना पड़ता है। उन्होने कहा कि रूडकी जिला बनेगा तो यहाँ के लोगो को योजनाओ का लाभ मिलेगा। युवाओ के लिए रोजगार भी बढेगा। उन्होंने कहा कि रूडकी को जिला बनाने के संगठनो का भी सहयोग मिल रहा है। शिक्षाविद डॉक्टर रकम सिंह ने कहा कि दो दशको से रूडकी को जिला बनाने की मांग चली आ रही है। सरकार को जनभावनाओ का ध्यान रखते में हुए रूडकी को जिला घोषित करना चाहिए। रूडकी को जिला बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान काँग्रेस,भाजपा कार्यकर्ताओं समेत किसान यूनियन के पदाधिकारियों का धरने को समर्थन दिया गया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *