दिल्ली में केदारनाथ धाम की स्थापना पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा
सरकार का पुतला दहन कर जताया विरोध डोईवाला में परवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम की स्थापना पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने विश्व सनातन धर्म की आस्था के केंद्र श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ छेड़छाड़ किए जाने के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए डोईवाला चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने समस्त हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, जिसका विरोध स्वयं ज्योतिष पीठ के श्री शंकराचार्य ने भी किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम से लाई शीला पठ के साथ दिल्ली मंदिर के स्थापना कार्यक्रम में शामिल होते हैं और अब जनता का विरोध देखते हुए बैक फुट पर आ रहे हैं। उत्तराखंड की जनता दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम की प्रतिकृति के रूप में निजी मंदिर की स्थापना किए जाने का विरोध कर रही है। पर भाजपा सरकार जनता की आवाज सुनना नहीं चाहती। कांग्रेस कार्यकर्ता इस कृत्य का पुरजोर विरोध करते हैं और सरकार को नींद से जगाने के लिए सड़कों पर उतरकर लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

