हरिद्वार से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, 6 माह की जुड़वा बहनों की हत्या।
संदिग्ध हालात में दो मासूम बहनों की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
घर से कुछ देर के लिए बाहर गई मां जब लौटी, तो नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी दोनों बेटियां, स्नेहा और ईशानी, बेसुध पड़ी थीं।
माता पिता जब बच्चियों को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस की शक की सुई मृतक की मां के ऊपर ही घूम रही है ।
पुलिस ने मृतक मासूमों की मां को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई है कि दोनों मासूमो की हत्या गला दबाकर की गई है।