भू बैकुंठ नगरी बद्रीनाथ धाम में इस बार प्रकृति ने भगवान बद्री विशाल जी का जमकर श्रृंगार किया यहां तो प्रकृति ने आसमान से समय-समय पर फूलों की वर्षा कर भगवान बद्री विशाल जी को प्रसन्न किया, आपको बता दें कि भगवान बद्री विशाल जी के धाम में आज भी चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई देखी जा सकती है, हालांकि बद्रीनाथ धाम में आजकल दो-तीन दिनों से मौसम साफ हो चला है चटक धूप खिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी बद्रीनाथ धाम में काफी ठंड महसूस की जा रही है, तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से भगवान बद्री विशाल जी का धाम बर्फ के बीच किस तरह से चांदी और सोने की तरह चमकता हुआ नजर आ रहा है जो कि आप तस्वीरों के माध्यम से साफ-साफ देख सकते हैं, बताते चलें कि भगवान बद्री विशाल जी के धाम के कपाट खुलने में अभी दो माह का समय शेष बचा हुआ है लेकिन इस बार सभी तीर्थ यात्रियों को भगवान बद्री विशाल जी के धाम के कपाट खुलते समय चारों तरफ सुंदर बर्फ के नजारे भी देखने को मिल सकते हैं,,,
