बहादरपुर जट हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सहित 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार के पथरी थाना पुलिस ने ग्राम बहादरपुर जट में हुए हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए घटना के मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किए है। पकड़े गए मुख्य आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ग्यारह मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं। आपको बतादें की बीते दिनों 16 मार्च की देर शाम दो गुटो के बीच जमकर फायरिंग की घटना हुई थी। इस फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना में बहादरपुर जट निवासी बाबूराम उर्फ अरुण की तहरीर पर अपने भाई की गोली मारकर हत्या करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मृतक राजन की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव को तिराहे पर रखकर जमकर प्रदर्शन भी किया था। वही पुलिस द्वारा आरोपियों को 36 घंटे में गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया तथा शव का दाह संस्कार किया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने आश्वासन पर खरा उतरते हुए मुख्य आरोपी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वही गिरफ्तार आरोपी जतिन चौधरी ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 1 साल पहले उत्तराखंड के लोगों के बारे में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसके कारण विधायक उमेश कुमार के साथ उसकी रंजिस चल रही थी और इस रंजिश के कारण ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर 26 फरवरी की सुबह विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर भी फायरिंग की थी।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *