बीजेपी नेता और पुलिस अधिकारी आमने सामने गुस्से मे दिखे नेता जी शांत करते दिखे HRDA सचिव माफ़ी मांगने का वीडियो हुआ वायरल

हरिद्वार में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान भाजपा नेताओं को रोके जाने पर हंगामा हो गया। गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करने ही वाला था कि यहां पहले से मौजूद भाजपा नेता स्वागत करने के लिए आगे बढ़े। तभी पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और हरिद्वार के एसपी सिटी अभय सिंह में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ये कहा सुनी धक्का मुक्की में बदल गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ओमप्रकाश जमदग्नि और अन्य भाजपा नेता पुलिस अधिकारियों पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार भाजपा नेताओं को समझाते और माफी मांगते हुए दिख रहे हैं। कहते है करे कोई भरे कोई बीजेपी नेताओं का कहना है कि पुलिस अधिकारी सीएम की सुरक्षा के नाम पर भाजपा नेताओं के साथ अक्सर अभद्रता करते हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्य मंत्री ने सीएम से अधिकारियों की शिकायत की है। अब देखनेवाली बात ये है कि भाजपा नेताओं की गलती का खामियाजा अधिकारियों को भुगतना पड़ता हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो अधिकारी अपना फर्ज निभाते नजर आ रहे है

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *