
जहां एक शादी में सात फेरे लेकर जीने मरने का वचन निभाया जाता है तो वही कुछ बेटियो को बहु का दर्जा देकर उन्हें प्रताड़ित करते है और जब एक बेटी मां बनती है और वो एक बेटी को जन्म देती है तो उससे साथ मारपीट कर बेटी होने का दुख जाहिर करते है ये घटना
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुड़ियाला गांव की है जहा बेटी होने पर बहु को इस कदर टॉर्चर किया जाता रहा है जिसकी शिकायत अगर माता पिता से की गई तो माता पिता को भी पीटा गया जिसकी तहरीर भगवानपुर थाने में देकर इंसाफ की गुहार लगाई है
वही पीड़ित पिता ने बताया की हमने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था मगर मेरी बेटी के तीन बेटियो को जन्म दिया जिसके बाद से ही पति ससुर और देवर उसे मारता पीटता और उसके साथ सब वो करता जिससे बताना भी सही नही होगा आज जब मेरी बेटी को पीटा गया तो हम सिर्फ बात करने के लिए बेटी के ससुराल आए थे बात ना कर हमे बेरहमी से पीटा गया जिसकी भगवानपुर थाने में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है और ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी भी चाहिये
