भाजपा राज मे सुरक्षित नहीं है धर्मगुरु कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दो घंटे मौन उपवास रख जताया विरोध

विरोध

भगवानपुर विधानसभा कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दो घंटे मौन उपवास रख विरोध प्रदर्शन कियाकांग्रेस विधायक ममता राकेश ने बताया कि प्रयागराज में ज्योतिषपीठ जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ प्रशाशन द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है वो दुर्भाग्य पूर्ण है ऐसी घटना धर्म के खिलाफ आचरण और सनातन के लिए भी खतरा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जिस तरह ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है और सरकार प्रशाशन शंकराचार्य से शंकराचार्य होने का प्रमाण मांग रही है हर जगह मंदिर तोड़े जा रहे है मूर्तियां ध्वस्त की जा रही है उसके विरोध में आज विरोध प्रदर्शन किया गया
वही भारतीय जनता पार्टी पर फायर हुए अभिषेक राकेश ने कहा कि सरकार कभी पहले तो मुस्लिमों पर ही अत्याचार करती थी अब तो ब्राह्मण भी इसी श्रेणी में आ गए है यानी विकास को छोड़कर धर्मों को टारगेट किया जा रहा है चाहे प्रयागराज में शंकराचार्य पर लाठी बांझना हो या फिर देवभूमि में आईडी देखकर धर्म विशेष पर अत्याचार करना हो हर जगह शर्मशार किया जा रहा है
वही अभिषेक राकेश ने अंकिता भंडारी प्रकरण में भी राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति विवादों में घिरी रहती है हर जगह बाढ़ की तरह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है चाहे वो होमगार्ड वर्दी घोटाला हो या फिर शिक्षा का गुनहगार हाकम सिंह हो जोकि जमानत पर बाहर आ गया इस मौके पर मौजूद रहे कांग्रेस नेता अभिषेक राकेश, उदय त्यागी, बृजपाल प्रधान, रणदीप राणा, रुप चौधरी, नीशू प्रधान, सुशील प्रधान, मांगेराम, अमित तलवार, चंदभान, मदन मास्टर, सभासद किरतपाल, गुलाब सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिकेत कुमार, दीपचंद, शिवकुमार, महावीर, कर्मवीर चौधरी, अंकित चौधरी, सुरेश सैनी, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *