महिला ने ब्लॉक कर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार… शादी का झांसा देकर कर रहा था दुष्कर्म


घाड टीवी…..:चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मी पंकज फर्त्याल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाते हुए लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पंकज फर्त्याल निवासी बाराकोट को गिरफ्तार कर लिया है ।लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात की धारा 64(1),88,115(2)में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आज बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है ।तहरीर में महिला ने बताया वह वर्ष 2022 मे बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के पास कैंटीन चलाती थी आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए तथा कई बार उसका शारीरिक शोषण किया यहां तक की उसका गर्भपात भी करवाया उसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया ।मालूम हो महिला के दो बच्चे हैं और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वही आरोपी भी शादीशुदा है उसके भी दो बच्चे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *