राजाजी नेशनल पार्क से लगातार आ रहा हैं हाथी के रूप मे मौत का फरमान विभाग बड़े हादसे का कर रहा हैं इंतजार

भगवानपुर खानपुर रेंज के शहीद वाला ग्रंट मे हाथियों का तांडव देखा गया सुबह लगभग 5 बजे हाथियों के झुंड ने किसानो की गन्ने की फसल और पशुओ के चारे को तहस नहस कर दिया जिसको लेकर किसानो ने राजाजी नेशनल पार्क के कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये

वही किसान ने बताया की लगभग 20 दिन पहले सोराज सैनी को हाथी ने कुचल कर मार दिया था और दूसरे किसान विनोद पर भी हाथी ने जानलेवा हमला किया था जिसके बाद से किसान को सूंघता हुआ हाथी फिर किसान की जान के पीछे पड़ गया जिसके बाद से परिवार मे दहशत का माहौल बन गया
अब सवाल इस बात का हैं की आखिर राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारी कौन से बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं जबकि जंगली हाथी हर रोज किसानो की फसलों को तहस नहस कर किसानो को भारी नुकसान दे रहा हैं जिसका मुवावजा भी किसानो को नही मिल पाता
आखिर सवाल इस बात का हैं की वन विभाग जब मुवावजे का ऐलान करते हैं तो आखिर वह किसानो तक क्यों नही पहुंच पाता या फिर मुवावजा भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ जाता हैं जिसमे सबंधित विभाग जवाब तक देना बेहतर नहीं समझते
या फिर पार्क अधिकारियो के लिये किसानो की जान की कोई कीमत नहीं हैं जो 4 लाख के मुवावजे मे सिमट जाता हैं और मुवावजा भी किसानो को रुलाकर दिया जाता हैं जिसके चलते विभाग पर ऊँगली उठनी लाजमी हैं
आप तस्वीरों मे देख सकते हो हाथी ने किस तरह किसान की गन्ने की फसल और पशुओ के चारे को तबाह कर दिया गनीमत तो ये रही की हाथी से किसान बाल बाल बच गये

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *