रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग आग लगने से रेस्टोरेंट जलकर हुआ राख।

विकासनगर

विकासनगर पश्चिमी वाला के एक रेस्टोरेंट में होली के दिन दो गुटों में कहा सुनी होने के बाद लड़ाई झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई वहीं रेस्टोरेंट स्वामी ने बा मुश्किल मामले को शांत कराया। रेस्टोरेंट स्वामी का कहना है कि दो गुटों में आपस में कहासुनी हो गई जिसके बाद कहासुनी इतनी बढ़ गई कि झगड़े का रूप ले लिया और मामले को मारपीट तक पहुंच गया रेस्टोरेंट स्वामी का कहना है कि जैसे तैसे करके मामला शांत कराया गया मामला शांत हो जाने के कुछ देर बाद 25 से 30 लोग आते हैं और रेस्टोरेंट में आग लगाकर रेस्टोरेंट को आग के हवाले कर देते हैं। देखते ही देखते रेस्टोरेंट जल कर राख हो जाता है। रेस्टोरेंट में रखे तीन गैस सिलेंडर फट जाते हैं जिससे रेस्टोरेंट में मौजूद लोग भाग कर अपनी जान बचाते हैं रेस्टोरेंट के आसपास कोई घर मकान न होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। रेस्टोरेंट में रखा लाखों रुपए का राशन और रेस्टोरेंट में काम कर रहे लोगों का सामान भी चलकर राख हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *