लंढौरा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार व सभासदों की मौजूदगी में नगर पंचायत लंढौरा की पहली बोर्ड बैठक आज संपन्न हुई है, जिसमें सभासद गणों ने 9 के 9 वार्ड में विकास कार्यों को लेकर अध्यक्ष डॉ. मो नसीम एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार के समक्ष अपने प्रस्ताव दिए, प्रस्ताव की संख्या 100 से अधिक देखने को मिली वही बैठक में मौजूद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि अब लंढौरा के विकास में वह भी अपनी विधायक निधि से कार्य करेंगे उन्होंने कहाँ आज की बोर्ड बैठक में 100 से अधिक प्रस्ताव आए हैं जिनको वह प्राथमिकता पर रखते हुए पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि वार्ड में सबसे पहले होने वाले कार्यों के लिए लागत मूल्य सभी सदस्यों को दे दिया गया है और 9 के 9 वार्डों में अब कार्य शुरू हो जाएगा वहीं मौके पर मौजूद रहे नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मो नसीम ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल भराव और नगर के विकास की प्राथमिकता पर अब नगर पंचायत में कार्य होंगे वहीं उन्होंने खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा लंढौरा क्षेत्र में कार्य करवाने हेतु आभार व्यक्त किया अध्यक्ष ने कहा कि लंढौरा के हर वार्ड में अब सभी कार्य सुचारू रूप से कराए जाएंगे और कार्य में कोई भी कोताई नहीं बरतीं जाएगी!
