बहादुरी को सलाम..सीपीयू पुलिस जवानों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित…जान पर खेल कर नहर मे डूब रही युवती की बचाई थी जान

नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज अपने निज निवास स्थान पर सीपीयू रुड़की में कार्यरत श्री मनोज शर्मा, कृपाराम, को प्रशस्ति पत्र व सम्मान राशि देकर प्रोत्साहित किया।

आपको बता दें रुड़की में दिनांक 11 मार्च 2025 को कावड़ पटरी पर गश्त के दौरान गंगनहर में डूब रही युक्ति को अपनी जान का जोखिम उठाकर निर्भीकता पूर्वक बचाया गया।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की इस ऐतिहासिक कार्य के लिए सीपीयू कर्मियों को हृदय से बधाई देता हूं और यह आशा करता हूं कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवा प्रदान करते रहेंगे साथ ही इनके के उज्जवल भविष्य कामना करता हूं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *