बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भारी प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण सिंह बुटोला पहली बार जोशीमठ देव नगरी में पहुंचे जहां पर नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण बुटोला ने टीसीपी मुख्य बाजार से लेकर मारवाड़ी चौक तक एक रोड शो किया, आपको बता दे की कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण सिंह बुटोला के जोशीमठ देवनागरी में पहुंचने पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एवं जोशीमठ नगर के स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बता दे कि इस रोड शो के दौरान सैकड़ो की तादात में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत की,

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने जोशीमठ नगर के लोगों से कहा कि मैं हमेशा तत्पर रहूंगा आप लोगों की सेवा में ,
आपको बता दें की पहली बार जोशीमठ नगर में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण सिंह बुटोला के इस रोड शो में काफी जन सैलाब भी देखने को मिला,