रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश त्यागी एडवोकेट,सचिव पद पर पंकज चौधरी एडवोकेट विजई घोषित,फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत

रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा।रामनगर कोर्ट में जैसे ही जीते हुए अधिवक्ताओं के परिणाम आने शुरू हुए तभी अध्यक्ष और सचिव के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों पर झूमना शुरू कर दिया।देर शाम आए परिणाम के बाद सभी विजेता अधिवक्ताओं का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस चुनाव में मुकेश त्यागी अध्यक्ष के पद पर जबकि पंकज चौधरी सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं जैसे ही दोनों के नामों की घोषणा हुई तो समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

दरअसल आज सुबह से रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी अध्यक्ष पद पर चार लोगों ने दावेदारी की थी जिसमें मुकेश कुमार त्यागी 300 वोट लेकर विजई घोषित हुए हैं उन्होंने नरेंद्र कुमार को शिकस्त दी ।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा,सहसचिव अमित कुमार,पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर किशोर,और ऑडिटर के पद पर रितेश पंवार विजई घोषित हुए।खास बात यह रही कि रितेश कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस मौके पर निवर्तमान सचिव चौधरी राजीव सिंह,चौधरी अमरपाल सिंह, सुखपाल सिंह, सुधीर शर्मा, विपिन पहलवान,पुष्पेंद्र चौधरी, अनित चौधरी,नवीन जैन, संजय उपाध्याय,शीतल कालरा,राव नावेद, राव बिलावर,आवेश धीमान, श्रीकांत धीमान, कुंवर पाल सिंह,शक्ति सिंह,आलोक चौधरी, सीमा चौधरी, नीलम,अल्का शर्मा, रेखा उपाध्याय, सत्तो बर्मन,नगमा, सचिन वर्मा ,एडवोकेट मुकेश त्यागी अध्यक्ष,पंकज राठी सचिव,विनोद शर्मा उपाध्यक्ष,किशोर सैनी पुस्तकालय अध्यक्ष,अमित कुमार सह सचिव, आयुष त्यागी एडवोकेट, अमरदीप सैनी,आमिर खान,रितेश कुमार,मस्वर अली,आशीष कुमार,हिमांशु जैन, के पी सिंह,चौधरी राजीव सिंह बार सचिव,आलोक चौधरी और भाजपा नेता सुशील राठी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *