मदरसों पर हो रही कार्यवाही से सबका साथ सबका विकास वाली सरकार पर एक विशेष समुदाय को टारगेट करने का अलग अलग सियासतदान आरोप लगा रहे है जिसमे कितनी सच्चाई है वह तों खुद हाई कमान ही जानता है
सिकंदरपुर सिरचंदी चांचक और आज हालूमज़रा ढीलमज़रा मे प्रसानिक टीम ने मदरसों पर कार्यवाही कर आस पास ग्रामीण क्षेत्रो मे हलचल पैदा कर दी
जहाँ बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भी इसे एक तरफा कार्यवाही बताई तों आम आदमी पार्टी के नेता भी इस प्रकरण मे पीछे नहीं रहे उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा की जो अवैध है उनपर कार्यवाही सही है मगर एक तरफा कार्यवाही धामी सरकार की मंसा को दिखाती है किस तरह मदरसों को अवैध बताकर उनपर कार्यवाही की जा रही है और जो हरिद्वार मठ है उनमे कुछ अवैध भी हो सकते है जिनकी जाँच होनी चाहिये जिनपर धामी सरकार कार्यवाही कब करेगी
ताकि किसी विशेष धर्म मे क़ानून के प्रति नफ़रत का माहौल ना बने
वही एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार ने कहा की जो मदरसे.. मदरसा बोर्ड से पंजीकृत नहीं थे उन पांच मदरसों पर कमेटी की और से सील करने की कार्यवाही की गयी है और बच्चो को अन्य स्कूलों मे सिफ्ट किया जा रहा है
