
घाड टीवी…डोईवाला के जगन्नाथ विश्वा लॉ कॉलेज के छात्रों ने वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पर परीक्षाओं की कॉपियां जांचने में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देहरादून के सुद्धोवाला में स्थित यू टी यू यूनिवर्सिटी कूच किया,
छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा।
कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं की पांचवे सेमेस्टर की कॉपियां जांचने में भारी गड़बड़ी करी गई जिसको लेकर छात्र छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक को कॉपी भी दिखाई और कहा कि सही आंसर होने के बाद भी नंबर नहीं दिए गए।
परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद आक्रोशित छात्र शांत हुए और छात्रों ने कहा कि अगर जल्दी यूनिवर्सिटी ने कोई बड़ा कदम नहीं उठाया तो छात्र उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।