जिम की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

घाड टीवी….पिरान कलियर में देह व्यापार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की जिसमें दबिश देकर चार महिलाओं और पाँच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। हेल्थ क्लब की आड़ में यह जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था। दो आरोपी अभी फरार हैं।
आपको बता दें कि एसएसपी हरिद्वार द्वारा देह व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना कलियर एवं AHTU की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पवित्र धार्मिक स्थल पिरान कलियर में हेल्थ क्लब की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के कारोबार पर चोट की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बीते रोज की गई इस कार्यवाही में संयुक्त टीम ने बॉबी हेल्थ क्लब पर छापा मारकर हेल्थ क्लब से आरोपित चार महिलाओं और पाँच पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जिम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई जा रही है और फरार आरोपियों की भी निशानदेही की जा रही है। बताया गया है कि काफी समय से गिरोह बनाकर जिम की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। बाहर से गरीब महिलाओं लड़कियों को पैसा कमाने के नाम पर पवित्र धार्मिक स्थल की गरिमा व माहौल खराब करके देह व्यापार करवाया जाता था ।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *