भगवानपुर नगर पंचायत में लगा गंदगी का अंबार अवैध वसूली में नंबर वन

clean image

भगवानपुर नगर पंचायत के गली मोहल्लो में मक्खियों ने पूरा आतंक उठा रक्खा है जिसपर नगर पंचायत की अनदेखी करना नगर पंचायत अधिकारियो पर सवाल खड़े करते है हालाकि नगर पंचायत अधिकारी और नगर ठेकेदार की मिली भगत के चलते माल को आधा आधा बांटने में लगे जबकि गन्दगी उठाने की भी पहले रशीद लेनी पड़ती है लगातार पैसा देने के बाद भी गंदगी तस्वीरों में आप देख ही सकते हो ये हाल एक मुस्लिम मोहल्ले का है जिसका नाम दुर्भाग्य से ढोली खाल है जोकि सिर्फ पैसा और वोट देने को बने है इतना कुछ करने के बाद भी गंदगी लोगो के घरों में जम गई जिसका कोई निस्तारण करने को तैयार नहीं है
वही भाजपा नेता हो या कांग्रेस नेता कोई भी महल्ले की हालत देखने को तैयार नही है जबकि पक्ष विपक्ष दोनों ढोली खाल से मात्र 1000 मीटर की दूरी पर होंगे मगर किसी के भी कानो पर जूं तक नहीं रेंगती
हालाकि शहर वासियों ने नेताओ को खुला चेलेंज दे दिया है अगर कोई नेता हमारी जिम्मेदारियां हमारा दुख सुख हमारी पीड़ा को नही समझ पाता तो वोट किस चीज के इससे बेहतर नोटा का बटन दबाओ ताकि कोई अहसास ही न हो
वही दूसरी ओर ठेकेदार नगर अधिकारियो से मिली भगत कर यहां की आवाम को अवैध तरीके से वसूली कर लूटने में लगे है जिसपर कोई कार्यवाही होना नामुमकिन है इस अवसर पर नगर वासी मौजूद रहे !

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *