अंतरराजीय स्नैचिंग गैंग के सरगना सहित 03 आरोपी दबोचे

हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर में 02 अज्ञात बाइक सवारों द्वारा महिला के गले से सोने की चैन छीन कर ले जाने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राजीय सक्रिय गैंग के सरगना प्रतीक झा उर्फ लव सहित कुल तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त 02 स्पोर्ट्स बाइक व लूटी गई चैन के साथ दबोचा गया। जिसका खुलासा करते हुए एस एस पी बताया कि अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि तीनो दिल्ली में पुलिस की नजरों में आने के कारण वहां से स्पोर्ट्स बाईक चोरी कर हरिद्वार आये तथा यहां पर इन्ही चोरी की बाइको से दो चैन स्नैचिंग की घटनाऐं अंजाम दिया तथा उसके बाद कलियर होटल में रूक गये औऱ हरिद्वार से स्नैचिंग की हुई चैनों व चोरी की बाइकों को लेकर दिल्ली जाने की फिराक में थे। दिल्ली जाने से पहले हरिद्वार में और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो को और अंजाम देकर दिल्ली निकला चाहते थे लेकिन पकड़े गये। सभी नाम बदलकर अपराध करते है ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें एंव रिकार्ड कहीं अपराध में दर्ज न हो।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *