शुक्रवार 7 फरवरी को 38 वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टनकपुर स्टेडियम से बूम मंदिर 7 किलोमीटर तक मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 300 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
दौड़ का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तहसीलदार जगदीश गिरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार , जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
मैराथन में ओपन बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर ललित द्वितीय स्थान पर सागर धोनी तृतीय स्थान पर अरुण राना, ओपन महिला प्रथम स्थान प्रार्थना, द्वितीय स्थान कोमल,तृतीय स्थान पर निशा रही।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए और राष्ट्रीय खेलों की जानकारी भी दी गई।
