लंढौरा नगर पंचायत में प्रेम लाल ने अध्यक्ष और सभासदों को दिलाई शपथ, डॉ नसीम ने कहा लंढौरे का विकास करना ही उनका मकसद

अकरम राव

लंढौरा नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रेम लाल द्वारा अध्यक्ष और नौ सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर अध्यक्ष डॉ नसीम अहमद ने कहा कि लंढौरा की जनता का उन्हें यहां तक पहुंचाने में जो सहयोग रहा है उसे वह बेकार नहीं जाने देंगे अब जनता के सुझाव से लंढौरा कस्बे का तेजी से विकास किया जायेगा। डॉ नसीम अहमद ने कहा कि लंढौरा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है जहां पर विकास बड़े पैमाने पर किया जायेगा।नाली सड़कें और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द निजात मिलेगी।इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता को अब किसी भी प्रमाण पत्र के लिए परेशान नहीं होने दिया जायेगा।नगर पंचायत में ही अब लोगों को सभी प्रमाण पत्र बनवाने में बड़ी राहत दी जाएगी।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, हाजी सलीम,सुरेंद्र पनियाला,पूर्व प्रधान सतीश कुमार, ऋषिपाल सिंह चौहान, अरशद चेयरमैन, शमी एडवोकेट विपिन कुमार ,पूर्व चेयरमैन चौधरी बिजेंद्र कुमार,अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *