काशीपुर मे अज्ञात कारणों के चलते पति ने अपनी दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आरोपी पति के तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।
वीओ- आपको बताते कि काशीपुर के कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला कटोराताल पूर्वी में ओमप्रकाश के मकान के निचले हिस्से में जल संस्थान से सेवानिवृत्त भगवान दास अपनी दूसरी सुनीता (45) और उसके बेटे सनी (20) के साथ किराए पर रहता है। जबकि उसकी बेटी शिवानी मुंबई में रहकर किसी पॉर्लर में काम करती है, वह वर्तमान में मुंबई में है। आज सनी मोहल्ला किला स्थित जिम में गया था। घर पर उसकी मां अकेली थी। इसी दौरान भगवान दास बाइक से घर आया। बताया जा रहा है अचानक घर में शोर-शराबा होने पर मकान मालिक के परिजन व एक अन्य युवक ने देखा कि भगवान दास अपनी पत्नी सुनीता को किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। जब मकान मालिक की पत्नी ने आरोपी भगवान दास को पकड़ने का प्रयास किया तो वह बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना कटोराताल पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना पर सीओ दीपक सिंह, कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा, एसएसआई अनिल जोशी, कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी विपुल जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।तथा गम्भीर रूप से घायल सुनीता को आनन फानन में राजकीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने मकान मालिक के परिजनों व आसपास लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की मृतका के बेटे सनी ने पुलिस में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि हत्या किन कारणों से की गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश में पुलिस संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है।
