उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुँचे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धर्मानगर हरिद्वार पहुंचे यहां पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा राष्ट्रीय खेल इसकी मेजबानी हम लोगों के लिए बड़ा अवसर है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत धन्यवाद करता हूं उत्तराखंड के सभी लोगों की तरफ से कि उन्होंने हमें मेजबानी का अवसर दिया है और आयोजन भी बहुत अच्छे हो रहे हैं जगह-जगह पर हमारे अन्य प्रदेशों के जो खिलाड़ी आए हैं वह भी एक अच्छा अनुभव यहां से लेकर जा रहे हैं यहां पर अच्छी खेल सुविधाएं विकसित हुई है और खिलाड़ियों ने भी बड़ा अच्छा प्रदर्शन करके राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है पदक तालिका में भी हम छठे सातवें नंबर पर है जबकि पिछले जो गोवा में 37 वे राष्ट्रीय खेल हुए थे उसमें हम 25 में स्थान पर थे यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है अब हमारी देवभूमि खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी और यह खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं उनको एक अच्छा स्थान मिलेगा उनके व्यक्तित्व का विकास होगा खेलों के क्षेत्र में उनका अच्छा प्रदर्शन करने का उनको अवसर मिलेगा

सीएम धामी ने यूसीसी पर बोलते हुए कहां यह मामला माननीय न्यायालय में है और न्यायालय में जो प्रक्रिया है उसके तहत जो भी माननीय न्यायालय की प्रोसीडिंग होती है उसके अनुरूप जवाब देंगे।

शारदीय कावड़ यात्रा शुरू होने पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कावड़ यात्रा हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है आयोजन है और जिसमें चार करोड़ से भी अधिक लोग पूरे देश के मां गंगा का जल लेकर अपने-अपने स्थान पर जाते हैं हम अच्छी व्यवस्था करेंगे चार धाम यात्रा भी हमारी प्रारंभ होने वाली है उसकी भी हम तैयारी कर रहे हैं शीतकालीन यात्रा में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आने वाले हैं उसकी भी हम तैयारी कर रहे हैं और 14 तारीख को राष्ट्रीय खेलों का हमारे समापन समारोह हमारे हल्द्वानी में हो रहा है सभी तैयारियां जोर शोर से से चल रही है नंदा राज जात भी होना है उसके बाद 2027 में यहां अर्ध कुंभ का भी आयोजन होना है हरिद्वार में मां गंगा के तट पर तो सभी तैयारियां हमारी चल रही है मैं रविदास जयंती की सभी को शुभकामनाएं देता हूं और उनका हमारे जीवन में बहुत प्रेरणादाई उनका जीवन रहा है और उसके निमित्त पूरे राज्य में हमने आज अवकाश भी घोषित किया है जिससे निश्चित रूप से हमारे आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा ले और उस मार्ग पर आगे बढे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *