मेडविन नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टरों पर आरोप झूठ बोलो पैसा कमाओ

रूडकी के आज़ाद नगर स्तिथ मेडविन हॉस्पिटल के संचालक और डॉक्टरों पर एक मरीज के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मरीज को डिलीवरी के वक्त सिविल हॉस्पिटल से बहला फुसला कर अपने अस्पताल में लाया गया जिसके बाद मरीज की हालत खराब होने पर उसे देहरादून रेफर कर दिया गया जहाँ उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है
पूरे मामले को लेकर महिला के परिजनों ने रूडकी गंग नहर कोतवाली में हॉस्पिटल संचालको के खिलाफ तहरीर भी दी है वही ए सी एम ओ ने मेडविन हॉस्पिटल की जाँच कर बताया कि पूरे मामले में उन्होंने गंभीरता से जाँच की है और सभी लोगों से जानकारी भी ली पर और जल्द ही मामले की जाँच पूर्ण कर ली जाएगी अगर अस्पताल के संचालक या किसी डॉक्टर के खिलाफ कोई लापरवाही पाई गई तो कार्यवाही की जाएगी

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *