आपको बता दें कि गुरुवार को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में तैनात दैनिक श्रमिक गणेश मेहरा पर पेट्रोलिंग गस्त करने के दौरान बाघ ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है घटना के विरोध में शुक्रवार को घायल वन कर्मी के परिजनों सहित दर्जन ग्रामीणों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला पर्यटन जोन को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व एवं स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के खिलाफ झुमका नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ग्रामीणों का आरोप था कि एक माह पूर्व भी इसी क्षेत्र में रहने वाले प्रेम सिंह पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट फाड़ दिया था उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगा था वन्य जीवों के हमले से कई लोग अब तक जहां एक और घायल हो चुके हैं तो वही कई लोग इनका शिकार भी हो चुके हैं लेकिन आज तक विभाग के अधिकारी इन जंगली जानवरों से ग्रामीणों को निजात नहीं दिला पाए हैं उन्होंने कहा जब भी ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन करते हैं तो अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर उनके आंदोलन को शांत कर दिया जाता है और उसके बाद अधिकारी ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन को भूल जाते हैं जिस कारण अधिकारियों के उदासीनता के चलते लगातार इस प्रकार की घटनाएं घट रही है उन्होंने कहा कि जब तक इस बाघ को नहीं पकड़ा जाता तब तक उनका आंदोलन जारीरहेगा वहीं उन्होंने रामनगर विधायक के प्रति भी नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार इस प्रकार की घटनाएं घट रही है लेकिन विधायक एक बार भी मौके पर नहीं पहुंचते उन्होंने विधायक से भी विधानसभा में जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाए जाने को लेकर पैरवी करने की मांग की है वही घंटे तक प्रदर्शन के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर ना आने पर ग्रामीण ने नाराजगी जताई वही ग्रामीणों के जाम के बाद इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे भी लग गई तथा कई पर्यटक भी फंसे रहे।
