:करो या मरो का नारा देकर देहरादून मुख्यमंत्री आवास के लिये गुरिल्ला संघठन ने किया कूच


18 वर्षों से नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश के एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओ का सरकार के द्वारा बार-बार मांगे पूरी करने का आश्वासन देने पर अब सब्र का बाध टूट गया है अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह के निर्देश पर प्रदेश के हजारों गुरिल्ले 17 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर आज देहरादून को रवाना हो गए हैं महाआंदोलन को लेकर आज रविवार को चंपावत गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगोली के नेतृत्व में चंपावत जिले के सैकड़ो गुरिल्ला देहरादून को रवाना हुए जिनमें बड़ी संख्या में महिला गुरिल्ला भी शामिल है संगठन जिला अध्यक्ष बगौली ने कहा इस बार गुरिल्ला करो या मरो का नारा लेकर देहरादून मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए रवाना हुए हैं कहा गुरिल्ला इस बार अंतिम व निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे गुरिल्ला बिना मांग पूरी होने तक आंदोलन नहीं तोडेंगे उन्होंने कहा इस बार गुरिल्ला आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है गुरिल्लाओ ने आंदोलन के पीछे अपना पूरा जीवन लगा दिया है कई गुरिल्ला आंदोलन करते-करते स्वर्ग सिधार गए हैं कहा कल 17 फरवरी को प्रदेश के हजारों गुरिल्ले मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे और वही अनिश्चितकालीन आंदोलन में बैठ जाएंगे सरकार चाहे गोलियां चलाए या लाठियां बरसाए गुरिल्ला बिना मांग पूरी हुए पीछे नहीं हटेंगे ना ही सरकार के किसी आश्वासन पर आएंगे चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए वहीं आंदोलन को लेकर गुरिल्लाओ में काफी जोश है गुरिल्ला देहरादून में सरकार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *