कड़ाके की ठंड से जम गया बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है बर्फबारी के बीच झरने जमने की तस्वीर सामने आई है, धाम में तापमान 0 से नीचे है बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने में अभी लगभग 3 महीने का समय बाकी है उससे पहले धाम में बर्फबारी के बीच झरने के ठंड के कारण जमने की तस्वीर सामने आई है, हालांकि इस वर्ष अभी तक सामान्य से भी कम बर्फबारी हुई है लेकिन ठंड का सितम धाम में लगातार जारी है पिछले दो-तीन दिनों से ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में शीत लहर का प्रकोप जारी है बद्रीनाथ धाम में शीतकालीन के 6 महीने पुलिस आईटीबीपी और सेना के अलावा आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है , कपाट खुलने से कुछ समय पूर्व स्थानीय लोग मास्टर प्लान का कार्य कर रहे मजदूर धाम में आवाजाही शुरू कर देते हैं, फिलहाल धाम में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी जारी है, वही आप तस्वीरों में साफ-साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार ऋषि गंगा का जलधारा किस तरह से ठंड के चलते किस तरह से पूरी तरह से जम चुका है जो कि आप तस्वीरों में साफ-साफ देख सकते हैं ,,

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *