SOG व भतरौजखान पुलिस ने पिठ्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोटर- गोविन्द रावत

– भतरौजखान

तीन लाख से अधिक कीमत का 13.240 कि0ग्रा0 गांजा बरामद

– भतरौजखान – अल्मोडा जिले भर में गांजा तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में जिले भर में नशा तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान जिले भर में जारी है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोडा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में 01 युवक पिठ्ठू बैग के साथ दिखायी दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गयी तो वह सकपकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था, बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान के पिठ्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद किए गए गांजे कीमत तकरीबन तीन लाख ईकतीस हजार रुपए बताई जा रही है।गिरफ्तार किए गया अभियुक्त इबरान पुत्र हमीद निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधमसिंहनगर का रहने वाला है।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।थाना भतरौजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *