Haridwar
प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्मैक, अफीम, शराब, नशीली दवाओं और इंजेक्शन जैसे नशों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
“देवभूमि की मर्यादा को देखते हुए नशा पूरी तरह बंद होना चाहिए। ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान की समीक्षा हो और अलग पुलिस बल तैनात किया जाए।
व्यापारियों ने मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की सख्त जांच, अवैध पार्किंग, झुग्गी-झोपड़ी और बाहरी लोगों के सत्यापन की भी मांग रखी।
“नशा समाज के लिए अभिशाप है। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।”
व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से देवभूमि को नशा मुक्त बनाने के लिए कठोर निर्णय लेने की अपील की।
