धर्म नगरी हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने की पहल।

– मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहें ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार जनपद में भी समाज सेवा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहें हैं। इस अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा हैं और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया जा रहा हैं। धीरे-धीरे यह अभियान एक आंदोलन का रूप धारण कर रहा है। इस अभियान में उपनगरी ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में एक गोष्ठी आयोजित की जिसमें ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आवाहन कर मौजूद लोगों के साथ बढ़ते नशे की रोकथाम को लेकर कार्य करने की चर्चा की गई।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *