हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवालिक नगर में पीएसी में तैनात दरोगा धीरज राठी पर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर हुई कहासुनी के बाद दरोगा ने पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोग रानीपुर कोतवाली पहुंचे और दरोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
वही स्थानीय निवासियों का कहना है कि दरोगा धीरज राठी पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं और अक्सर अभद्र व्यवहार से पेश आते हैं।
और विरोध करने पर पिस्तौल दिखाकर रॉब बनाने की यह पहली घटना नहीं है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि अब इस तरह की गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
