20 तारीख़ हुई अंकित की हत्या का खुलासा आज मंगलौर कोतवाली में एस एस पी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने किया
उन्होंने बताया कि हत्या में कुल 5 आरोपी शामिल थे जिनमें 3 आरोपियों को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया बाकी के 2 आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
एस एस पी ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्या में प्रयोग किये गए 2 चाकू बरामद किए गए और इस हत्या के लिए 4 लोगो को 4 लाख रुपये की सुपारी दी गई थीजिसके एडवांस के तौर पर 40हज़ार रुपये हत्यारो को दे भी दिए थे जिसके चलते अंकित को नशा कराकर चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई पुलिस कप्तान ने हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की एवज में 5 हज़ार रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है
