उत्तराखंड मुख्यमंत्री का हरिद्वार दौरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं और संतों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। साथ ही शंकराचार्य राज राजेश्वरश्रम ने भी सीएम के साथ पीएम के रेडियो संदेश को सुना। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से देश भर के कई कर्म योगियों के काम को पहचान मिली है। इससे लोग अच्छा काम करने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानमंत्री के द्वारा उत्तराखंड के कई लोगों और क्षेत्रों का वर्णन भी मन की बात में किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *