हिमालय क्रांति पार्टी ने उत्तराखंडीयों की मूल समस्याएं को किया बुलंद…कहां पहाड़ का पानी और जवानी आएगी पहाड़ के काम राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को कर दिया बर्बाद

:
:लोहाघाट (चंपावत)

हिमालय क्रांति पार्टी ने आज शनिवार को लोहाघाट नगर में पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया )के नेतृत्व में जगह-जगह नुक्कड़ सभा आयोजित की नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर कालू सिंह महरा चौक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट व अन्य पदाधिकारियो ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने उत्तराखंड को खोखला कर दिया मूल निवासियों के विरोध मे फैसले सरकार के द्वारा लिए जा रहे हैं तथा बाहर वालों को बढ़ावा दिया जा रहा है उन्होंने कहा चुनाव में राष्ट्रीय दलों के द्वारा शराब के बदले वोट नोट के बदले वोट की नीति अपनाई जा रही है जिससे पहाड़ वासी परेशान हो गए हैं उन्होंने कहा पार्टी का उद्देश्य उत्तराखंड के मूल निवासियों को जागरुक कर पहाड़ को बचाना है उन्होंने कहा आज उत्तराखंड का मूल निवासी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में भटक रहा है गांव में सुविधा न होने से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है उन्होंने कहा उनका पार्टी बनाने का उद्देश्य प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करना ,सशक्त भू कानून, मूल निवासियों को रोजगार दिलाना, प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना, किसानो की फसलों को जंगली जानवरों से बचाना ,पहाड़ की जवानी व पहाड़ के पानी को पहाड़ के काम में लाना है उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू कर प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है युवाओं को रोजगार देने के बजाय पार्टी अपने विधायकों की तनख्वाह व पेंशन बढ़ाने में लगी हुई है उन्होंने कहा अब समय आ गया है उत्तराखंड को बचाने के लिए उत्तराखंड के मूल निवासियों को एकजुट होकर पहाड़ को बचाने का कार्य करना पड़ेगा उन्होंने उत्तराखंड को बचाने के लिए युवाओं से आगे आने की अपील की उन्होंने कहा पार्टी पूरे प्रदेश में लोगों को जागरुक कर रही है इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसा दत्त बेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पान सिंह लटवाल ,राष्ट्रीय सचिव घनश्याम भगत, दिनेश रावत, वीरेंद्र सिंह बंगारी, बिशन सिंह नेगी, सूर्य प्रकाश पुरोहित ,हीरा सिंह बिष्ट, रामदत्त, महेश डर्बी, जीवन पंत, तेग राम आदि मौजूद रहे

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *