खानपुर रेंज की दक्षिण बीट के आरक्षित वन सिकरौड़ा 2ए कक्ष में रोहिणी 11 पेड़, खैर दो, जामुन, एक पूला एक, दुधी सहित कुल 17 हरे पेड़ों का अवैध पातन कर महिंद्रा पिकअप गाड़ी 5 कु० माल के साथ सीज की है। खानपुर रेंज वन क्षेत्रीय अधिकारी मोहन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया आईएफएस रजत सुमन इंचार्ज खानपुर रेंज के नेतृत्व में टीम गठित कर आरक्षित क्षेत्र में 17 हरे वृक्षों का पातन करने वाले युवक को महिंद्रा पिकअप गाड़ी और 5 कु० ककड़ियों के साथ सीज किया है मौके से आरोपी शेरब पुत्र मसूद निवासी सिकरौड़ा को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली वन विभाग की टीम में वन दरोगा मोहन सिंह रावत, वन आ० नरेश पाल, अंकित कुमार सैनी, चालक अजय कुमार शामिल रहे।
