चोरी की घटना निकली झूठी

एंकर , मंगलौर के आकाशदीप में 35 लाख रुपए लूट की निकली फर्जी सूचना,झूठी सूचना देने पर पुलिस अधिनियम में हुई कार्रवाई

कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के आकाशदीप कॉलोनी में आज सुबह दी गई 35 लाख रुपए लूट की सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने मामले में झूठी सूचना देने पर पुलिस अधिनियम में कार्रवाई की है। कोतवाली मंगलौर पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी कि आकाशदीप एनक्लेव फेस 2 में एक घर में लूट हुई है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय फोर्स के मौके पर पहुँचे साथ ही नियमानुसार फील्ड यूनिट हरिद्वार को सूचना दी गई। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची जिसके बाद मौके पर ही उप निरीक्षक वीरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा प्राप्त सूचना व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए अपराधियों की तलाश शुरू की लेकिन बताए गए घटनास्थल के आने जाने वाले रास्ते पर किसी व्यक्ति का आना जाना न होना साथ ही समय तथा बात-बात पर अपने बयानों में विरोधाभास सामने आया। पुलिस जाँच में सामने आया कि सूचना देने वाले ने एक प्लानिंग के तहत गुमराह करने की नीयत से पारिवारिक मतभेद होने के कारण पुलिस को झूठी सूचना दी गई थी। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने झूठी सूचना देने पर चालान अंतर्गत धारा पुलिस अधिनियम में कर हिदायत दी गयी ।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *