उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हुआ घोषित बालिकाओं ने फिर मारी बाजी

घाड़ टीवी…आपको बता दे की उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2025 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा फल शनिवार को बोर्ड सभागार में सभापति डॉक्टर मुकुल कुमार सती ने घोषित करते हुए इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है तो वही आपको यह भी बता दे कि इस बार बोर्ड द्वारा निर्धारित समय से 11 दिन पूर्व परीक्षा परिणाम घोषित कर इतिहास रचा गया है जिसको लेकर सभापति ने सभी बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन पर पुष्प वर्षा भी की। इस वर्ष हाई स्कूल का परीक्षा फलप्रतिशत 91.23 प्रतिशत संस्थागत छात्र रहा तथा व्यक्तिगत 59.37 प्रतिशत परीक्षा फल रहा जिसमें प्रदेश की श्रेष्ठता सूची में संयुक्त रूप से विवेकानंद वी एम आई सी मंडल सेरा बागेश्वर के छात्र कमल सिंह चौहान एवं एसबीएमआईसी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी के छात्र जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का सूची में अपना नाम दर्ज किया जबकि एसबीआईएमसी न्यू टेहरी गढ़वाल की छात्रा कनक लता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती उत्तरकाशी के छात्र दिव्यम तथा रुद्रप्रयाग की छात्रा प्रिया व नानकमत्ता उधम सिंह नगर की छात्रा दीपा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इंटरमीडिएट कि श्रेष्ठता सूची में राजकीय इंटर कॉलेज देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही उत्तरकाशी के छात्र केशव भट्ट तथा कोमल कुमारी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्रति किया तथा ऋषिकेश के छात्र आयुष सिंह रावत ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभापति ने समय से पूर्व परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताने के साथ ही परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *