घाड़ टीवी
दिनेशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 127 लाभार्थियों को लगभग 80 लाख रुपये की स्वीकृत राशि वितरित की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर के नेतृत्व में पात्र लाभार्थियों को चेक सौंपे गए। बताया गया कि सर्वे के अनुसार लाभार्थियों की तय धनराशि एक-दो दिन में उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी, जिससे वे अपने घरों का निर्माण कार्य शुरू कर सकें।
इस मौके पर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की। कुछ ने बताया कि पांच वर्षों से लंबित किस्तें उन्हें अब प्राप्त हो रही हैं, जिसके लिए उन्होंने चेयरपर्सन मनजीत कौर का धन्यवाद किया।
वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने चेयरपर्सन के प्रयासों की सराहना करते हुए 80 लाख की स्वीकृति पर बधाई दी और बताया कि दिनेशपुर में विकास कार्य लगातार जारी हैं।
चेयरपर्सन मनजीत कौर ने जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के प्रयास तेज़ी से चल रहे हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत हो चुकी है।
पूर्व चेयरपर्सन कवल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट और भाजपा संगठन का धन्यवाद करते हुए बताया कि मटकोटा से गदर तक 55 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जो जल्द शुरू होगा। साथ ही, दिनेशपुर में नालियों, हॉट मिक्स सड़क और टाइल्स लगाने जैसे कई विकास कार्य भी शीघ्र पूरे किए जाएंगे।
दिनेशपुर में उम्मीदों को मिला सहारा: 127 परिवारों को पीएम आवास योजना से राहत, चेयरपर्सन ने किए विकास के नए वादे