रामनगर में घास लेने गई एक युवती पर गुलदार ने किया हमला



रविवार को अपने परिजनों के साथ घास लेने गई एक युवती पर गुलदार ने हमला बोलते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल युवती का रामनगर के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है आपको बता दें कि ग्राम तेलीपुरा निवासी आसमा नाम की युवती अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई थी बताया जाता है कि इसी बीच गांव में स्थित एक बगीचे के अंदर से अचानक गुलदार ने बाहर निकाल कर आसमा पर हमला बोल दिया इसके बाद साथ में मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो गुलदार इस युवती को घायल कर मौके से भाग गया घटना में घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं घटना के बाद से इस क्षेत्र में गुलदार के आतंकों को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ‌

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *